मार ने दो गोल किए
ब्राज़ील ने विश्व कप फ़ुटबॉल के पहले मैच में क्रोएशिया के ख़िलाफ़ तीन गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया। ब्राज़ील दूसरी बार विश्व कप की मेज़बानी कर रहा है। इससे पहले साल 1950 में ब्राज़ील ने विश्व कप की मेज़बानी की थी। रगांरग उदघाटन समारोह के बाद जैसी ही दोनों टीमें मैदान में उतरीं, वैसे ही पूरे स्टेडियम में मानो पीला रंग छा गया क्योंकि पीले रंग की जर्सी में मेज़बान टीम खेल रही थी। यही नहीं दर्शकों का हुजूम भी इसी रंग में रंगा था।
किक ऑफ़ होने के बाद अभी ब्राज़ील की टीम मैदान में जम भी नहीं पाई थी कि 11वें मिनट में क्रोएशिया के ओलिस ने ब्राज़ील के गोल बॉक्स के सामने निकिसा जेलाविच को पास दिया, जिन्होंने बॉल को फ़्लिक किया और बॉल ब्राज़ील के मार्सेलो विएरो के पैर से टकराकर गोलकीपर जूलियो सीज़र को छकाते हुए गोल बॉक्स में समा गई।
मार्सेलो के इस आत्मघाती गोल के बाद ब्राज़ील जैसे एकदम जाग उठा और उसने क्रोएशिया पर एक के बाद एक हमले बोलने शुरू कर दिए। ऐसे ही एक हमले पर ब्राज़ील के ऑस्कर का दमदार शाट क्रोएशिया के गोलकीपर प्लेतिकोसा ने बचाया।

इसके बाद ब्राज़ील के सबसे हुनरमंद खिलाड़ी माने जाने वाले नेमार को क्रोएशिया के खिलाड़ी को जानबूझकर गिराने के कारण पीला कार्ड दिखाया गया। इसके बावजूद नेमार के जोश में कोई कमी नहीं आई और उन्होंने खेल के 29वें मिनट में ऑस्कर से मिले पास पर पेनल्टी एरिया से बाहर लेफ्ट फ़ुट से दमदार शॉट लगाया।
क्रोएशिया के गोलकीपर प्लेतिकोसा इससे पहले कि बॉल तक पहुँचते वो बाएं छोर के गोल पोस्ट के निचले हिस्से से टकराती हुई जाल में समा गई।
नतीजा दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ गईं और पूरे स्टेडियम में खुशी की लहर छा गई। मध्यांतर तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा। इस दौरान खेल पर ब्राज़ील का दबदबा नज़र आया।
अपना तीसरा विश्व कप खेल रहे क्रोएशिया के गोलकीपर प्लेतिकोसा ने कई हमले बचाए वरना ब्राज़ील खेल के पहले हाफ़ में ही बढ़त बना लेता। उन्होंने ऑस्कर और नेमार की जुगलबंदी का बखूबी सामना किया।
खेल के दूसरे हाफ़ में ब्राज़ील के हमलों से क्रोएशिया के खिलाड़ी दबाव में आ गए। ऐसा लगा जैसे वे ब्राज़ीली खिलाड़ियों को रोकने की कोशिश में उन्हें गिराने में लग गए। ऐसी एक कोशिश 71वें मिनट में क्रोएशिया के डेंजेल प्रांजिक ने की जब उन्होंने पेनल्टी एरिया में गोल बॉक्स के सामने फ्रेड को पकड़ने की कोशिश की। इस पर जापानी रेफ़्री निशीमुरा ने ब्राज़ील के पक्ष में पेनल्टी किक दे दी, जिस पर नेमार ने गोल दागकर टीम को 2-1 से आगे कर दिया।
इसके बाद जलवा दिखाया ऑस्कर ने जिन्होंने निर्धारित समय के बाद अतिरिक्त समय में मध्य रेखा के पास से बॉल को संभालते हुए क्रोएशिया के सभी डिफ़ेंडरों और बाद में गोलकीपर प्लेतिकोसा को मात देते हुए गोल कर दिया। अंतत: 3-1 के प्रभावी स्कोर के साथ ब्राज़ील ने क्रोएशिया पर जीत हासिल कर ली और महत्वपूर्ण तीन अंक भी जुटाए।

No comments:
Post a Comment